विकास बराला के वीडियो पर वर्णिका कुंडू का 'करारा' जवाब
चंडीगढ़। शनिवार का दिन चंडीगढ़ हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले को लेकर गरम रहा। एक तरफ सुबह ही मामले में मुख्य आरोपी विकास बराला ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया, तो दूसरी तरफ वर्णिका कुंडू ने भी विकास बराला की हर बात का करारा जवाब दिया। इस केस में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर-
क्लिक कर देखें वीडियो।
हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ केस के आरोपी विकास बराला ने जेल से बेल पर रिहा होने के बाद एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि, उसे फंसाया गया है, वो खुद इस केस में विक्टिम है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पीड़िता वर्णिका कुंडू ने भी प्रतिक्रिया दी है। वर्णिका ने मीडिया से कहा है कि, विकास वीडियो में पूरी तरह से झूठ बोल रहा है।
वर्णिका ने वीडियो पर बयान दिया कि, उसका विश्वास न्यायिक व्यवस्था में बरकरार है। उन्होंने कहा कि, ''मुझे आशा है कि, ऐसे आधारहीन वीडियो जिसमें सिर्फ झूठ है, कानूनी कार्रवाई को प्रभावित नहीं करेगा।''
वहीं, विकास को कोर्ट से जमानत मिलने की बात पर वर्णिंका ने कहा कि, ''मैं कोर्ट के फैसले का विरोध नहीं करूंगी। मेरा व्यवस्था और न्यायपालिका में शुरुआत से ही भरोसा है।''